कोंच-उरई । दिनदहाड़े जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर 13 जी एक्ट में कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक मंडी चौकी इंचार्ज राजीवकांत, सिपाही बलवीर, बबलूकुमार व प्रेमशंकर ने मालवीय नगर इलाके में दबिश देकर सरोज बढई के घर के सामने जुआ खेल रहे तीन जुआरियों राजेन्द्र, असलम निवासी मालवीय नगर तथा सद्दन निवासी आजादनगर को गिरफ्तार कर लिया। माल फड़ और जामा तलाशी में 2120 रुपये बरामद हुये हैं।







Leave a comment