
उरई । निवर्तमान आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह को गुरुवार दोपहर थाना परिसर में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों, समाजसेवी तथा स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी ।
ज्ञातव्य हो कि आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह का स्थानांतरण गत दिवस थाना चुर्खी के लिए हो गया था और उन्होंने वहां जाकर विधिवत कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है । उनके स्थानांतरण की खबर सुनकर आज क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठित लोग उनसे मिलने के लिए थाना पहुंचे जहां उन्हें ज्ञात हुआ कि उनका विदाई समारोह थाना परिसर में किया जा रहा है । इसकी सूचना अन्य लोगों को भी दी गई । जानकारी मिलते ही सभी लोग एकत्रित हो गए और उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनको भावभीनी विदाई दी । इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर विनोद पुरवार ने कहा कि निवर्तमान थानाध्यक्ष का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा । संदी में फिल्मी अंदाज में की गई फायरिंग से दोहरी हत्याएं तथा कई लोगों को घायल करने की दिल दहलाने वाली घटना को उन्होने 2 दिन में ही वर्कआउट कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था । उन्होंने सदैव ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया ।
उपस्थित जनसमूह एवं स्टाफ के लोगों ने माल्यार्पण कर इस अवसर पर उनका अभिनन्दन किया । पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सरसेला, आटा प्रधान सत्यनारायण वर्मा , पूर्व प्रधान हाकिम सिंह , प्रधान महेंद्र सिंह यादव, योगेश पांडे ,धीरज सिंह आदि प्रतिष्ठित और गणमान्य लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।







Leave a comment