
उरई । 10 हजार रुपए के इनामी बाइक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । उसके कब्जे से चोरी की 4 बाइक बरामद हुई हैं । यह जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने एक पत्रकार वार्ता में दी ।
उन्होने बताया कि 2 वर्ष पहले तुलसी नगर मोहल्ला निवासी रघुवर दयाल गुप्ता की बाइक एजेंसी से गाडियाँ चोरी हो गई थी जिसकी छानबीन के दौरान बाइक चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार हो गए जबकि उनका शातिर सदस्य सतेन्द्र कुमार दुबे निवासी वौनापुर थाना रौन जिला भिंड फरार हो गया था । उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया था । स्वाट टीम और सर्विलान्स की मदद से सोमवार को उसे दबोच लिया गया ।







Leave a comment