वैष्णवी ने गोलक तोडक़र डीएम कोष में जमा किए ग्यारह सौ रुपए

कुठौंद। आज छह साल की बच्ची वैष्णवी पाल पुत्री मुकेश पाल निवासी कुठौंद कोरोना वायरस से जंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रभावित होकर अपनी गुल्लक तोडक़र उसमें निकले ग्यारह रुपए लेकर थाने जा पहुंची और थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा को गुड मॉर्निंग बोलकर बोली सर मैंने अपनी गुल्लक से कुछ पैसे एकत्रित किए हैं जिन्हें आप कोरोना से पीडि़त लोगों कीमदद में खर्च करना और इस बीमारी को जल्दी से खत्म कर देना।
बच्ची वैष्णवी की बातें सुनकर थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा भावुक हो गए और वहां पर उपस्थित समाजसेवी सुनील रजावत, पवन शर्मा, अनूप मिश्रा भी भावुक हो उठे। थानाध्यक्ष ने बच्ची के पैसे वापस किए और कुछ पैसे मिलाकर बच्ची से कहा हम आपके पैसे जमा कर देंगे तो बच्ची ने कहा पुलिस अंकल आप यदि ये पैसे नहीं लोगे तो हम रोने लगेंगे। थानाध्यक्ष ने एसडीएम को पूरी बात फोन पर बताई तो एसडीएम ने उक्त पैसों को जिलाधिकारी राहत कोष में जमा कराने के निर्देश दिए।







Leave a comment