आगरा। ताज नगरी घूमने का लोगों में कितना उत्साह रहता था लेकिन कोरोना ने अब इसके नाम पर रुह कपकपा देने वाली स्थिति पैदा कर दी है। प्रशासन के सारे प्रयासों के बाबजूद शुक्रवार को आगरा में 05 और लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए जाने से हड़कम्प मच गया है।
खास बात यह है कि कोरोना पाजीटिव पाए गये पांचों जमाती है। आगरा में कल तक 84 कोरोना मरीज थे। आज उनकी संख्या 89 हो गई है। इनमें आधे से ज्यादा 48 जमाती हैं। अभी तक केवल 8 रोगियों को ठीक किया जा सका है। सकं्रमितों में एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो चुकी है।
आगरा में 22 हाॅट स्पाॅट इलाके पूरी तरह सील किये जा चुके हैं। फिर भी कोरोना से संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। खासतौर से पारस अस्पताल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अधिकारियों ने बदहवास के हालत को देखते हुए लोगों से घर में रहने की अपील की है। कहा कि वह घर में रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।

Leave a comment