कोंच। ग्राम पडऱी में एक युवक ने शराब गटक ली कि गांव के तालाब में समा गया। सूचना पर आनन फानन में पहुंचे तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों की मदद से उसे बचा लिया।
लाक डाउन थ्री में सोमवार को शराब की दुकानें खुलने के बाद शराबी अपने रंग में मस्त नजर आए। ग्राम पडऱी में पैंतस वर्षीय अयोध्या प्रसाद पुत्र छोटेलाल बरार ने इतनी शराब ज्यादा पी ली कि वह गांव के बाहर बने गहरे तालाब में राशन सामग्री लेकर कूद गया। तालाब इतना गहरा है कि उसके गहरे पानी में उस शराबी की मौत भी हो सकती थी। ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना दी जिस पर तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा व नायब तहसीलदार संजय तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को डूबने से बचा लिया।







Leave a comment