कोंच। कोतवाली के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी सलमान उर्फ नन्नू पुत्र महबूब रोहित पुत्र लालजी, राजा विश्वकर्मा पुत्र राजकुमार, आरिफ पुत्र अजमेरी बाबू पुत्र उस्मान और नदीम पुत्र स्व. अल्ली कैलिया रोड स्थित जुम्मन राईन के खेत में जुआ खेल रहे थे।
सुरही चौकी प्रभारी रामजी दुबे को जैसे ही इस जुए की भनक लगी तो उन्होंने प्रभारी निरीक्षक इमरान खान को इसकी जानकारी दी तो तत्काल ही कोतवाल के निर्देश पर सुरही चौकी प्रभारी रामजी दुबे ने अपने हमराही सिपाही शीशपाल, रोहित पांडेय और राहुल शर्मा के साथ वहां पहुंचकर छापा मार दिया। पुलिस को देखते ही मौके से आरिफ बाबू और नदीम रफूचक्कर हो गए लेकिन सलमान, रोहित और राजा विश्वकर्मा पुलिस की पकड़ मेें आ गए। इनकी जामातलाशी एवं मालफड़ से नौ सौ साठ रुपए ताश की गड्डी बरामद हुई जिन्हें पकड़ कर पुलिस कोतवाली ले आई जहां मुकदमा दर्ज कर लिया।







Leave a comment