कालपी। तहसील कालपी के ग्राम संदी में तीस वर्षीय युवक ने पारिवारिक परेशानियों के चलते घर में लगे कुंदे में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर मौत को गले लगाया। सूचना पर पहुंची आटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेजा दिया तथा जांच में लग गई है।
तहसील कालपी व विकास खंड कदौरा के ग्राम संदी निवासी लगभग तीस वर्षीय वीरेंद्र पुत्र लालता पाल की पत्नी बच्चों को मायके लेकर चले जाने पर वह अकेले घर पर रहता था तथा पिता लंबे समय से घर नहीं आता था। जानकारी के अनुसार वह काफी समय से कुंठित चल रहा था। इसी कारण के चलते वीरेंद्र ने घर में लगे कुंडे में रस्सी बांध कर गले मे फंदा लगाकर झूल गया तथा मौत को गले लगा लिया। दो दिन से वह घर से नहीं निकला तथा घर के दरवाजे से बदबू आ रही थी। लोगों ने उक्त जानकारी ग्राम प्रधान को दी उन्होंने आटा पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची आटा पुलिस ने दरवाजा खोल कर अंदर देखा तो युवक कुंदे में लटका हुआ था। मामला दो तीन दिन का होने के कारण शव कुछ काला पड़ गया था तथा बदबू आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय उरई भेजा तथा फांसी लगाने की घटना की जांच में जुट पुलिस जुट गई है। इस संबंध में अनेक लोगों व परिवारीजनों से पूछताछ भी की गई है लेकिन अभी सच्चाई का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय ने घटना की जानकारी की पुष्टि की तथा बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a comment