कोंच। नगर के व्यापारियों का सब्र का बांध आखिर टूट ही गया। शुक्रवार को समस्त व्यापारियों ने एकजुट होकर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार के पास पहुंचकर पत्र देते हुए अपनी पीड़ा सुनाई।
व्यापारियों ने बताया कि जनपद में सभी जगह के बाजार लाक डाउन 4 हेतु तय गाइड लाइन के क्रम में जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर द्वारा 19 मई को जारी निर्देशों के अनुसार सुबह दस से सायं पांच बजे तक वन साइड व्यवस्था के साथ खोले जा रहे हैं किंतु नगर में पुरानी व्यवस्था के साथ ही दुकानें खोले जाने से व्यापारियों के साथ साथ ग्राहकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और बाजार खुलने का कम समय होने के कारण ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है। व्यापारियों ने कहा कि अगर प्रात: दस बजे से शाम पांच बजे तक वन साइड व्यवस्था के साथ बाजार खोलने की अनुमति दे दी जाए तो भीड़ भी कम हो जाएगी और लोगों को ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी। इस पर एसडीएम द्वारा व्यापारियों संग बैठक करके विचार विमर्श के बाद वन साइड व्यवस्था के तहत संपूर्ण बाजार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक खोलने की सहमति प्रदान की गई जिससे व्यापारियों जे चेहरों पर खुशी दिखी। इस दौरान गिरजा शंकर अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, राजीव, अतुल कुमार राठौर, मनीष अग्रवाल, सौरभ कुमार मिश्रा, संजय अग्रवाल, संजीव कुमार, वीरेंद्र कुमार, शीलू अग्रवाल, प्रानकुर अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, पीयूष, इंद्रभान सिंह कुशवाहा सहित तमाम व्यापारी बंधु मौजूद रहे।







Leave a comment