ट्रक में लूट के समय पुलिस पार्टी पर की थी फायरिंग
उरई। कालपी पुलिस और सर्विलांस टीम को भारी सफलता हाथ लगी। विगत सत्रह वर्ष पूर्व दर्ज मुकमदे में वांछित इनामी को अवैध असलहा एवं कारतूस के साथ पकडक़र लिया।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार ने बताया कि विगत सत्रह वर्ष पूर्व कालपी कोतवाली में तत्कालीन उपनिरीक्षक बीके यादव ने ट्रक लूट एवं पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के मामले में ओमप्रकाश आदि आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बताया कि उसने सन् 2003 में कालपी कोतवाली क्षेत्र से माल से लदा ट्रक लूट लिया था जिसमें उस समय लगभग पांच लाख से भी अधिक का माल था तभी से मामले का आरोपी अंतर्जनपदीय ओमप्रकाश उर्फ पप्पल पुत्र स्व. मान सिंह निवासी ग्राम गज्जा पुरवा थाना सचेंडी जनपद कानपुर फरार चल रहा था जिस पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने पच्चीस हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था लेकिन वह फिर भी पुलिस की पकड़ से दूर था जिस पर क्षेत्राधिकारी कालपी राहुल पांडेय के अगुवाई में कालपी पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया गया था जिस पर विगत दिन प्रभारी निरीक्षक कालपी मानिक चंद्र पटेल और उपनिरीक्षक रविशंकर मिश्रा ने अपनी टीम के साथ कालपी पूल के समीप हनुमान मंदिर के पास से पकड़ लिया जिसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। ओमप्रकाश के ऊपर कई मामले और भी मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार का पुरस्कार भी देने की घोषणा की गई है। पकडऩे वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप, कांस्टेबिल राजीव कुमार, आदर्श तिवारी, सर्विलांस के कर्मवीर सिंह, गौरव बाजपेई साथ रहे।

Leave a comment