
कालपी। विश्व गुरु महर्षि वेद व्यास की पावन जन्मभूमि कालपी धाम में स्थित जनपद की सबसे बड़ी नागा गद्दी श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर बड़ा स्थान कालपी में प्रति वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हजारों की संख्या में दूरदराज से गुरु पूजा के लिए शिष्य आते हैं जहां दो दिनों तक भारी संख्या में नागा संत सन्यासी बैरागी साधु और गृहस्थ शिष्यों का जमावड़ा लगा रहता है पर इस वर्ष संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री रामकरन दास महराज ने सभी शिष्यों को आदेश जारी कर कहा है कि देश इस समय पूरा विश्व व देश कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से छुटकारा पाने में लगा है जिसके चलते देश में लाक डाउन कानून प्रभावी है। इसके तहत सभी मठ मंदिर आश्रमों और धार्मिक आयोजनों में पांच से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते जिसको मद्देनजर रखते हुए आगामी 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव स्थगित किया गया है। सभी श्रद्धालु शिष्यों को अवगत कराया जा रहा है कि वह घर में ही रहकर गुरु जी के चित्र की पूजा करें। उनका आशीर्वाद है कि सभी सपरिवार सुखी रहें, संपन्न रहें, स्वस्थ्य रहकर भगवत ज्ञान अर्जित कर जीवन सफल कर मोक्ष की प्राप्ति हो।







Leave a comment