माधौगढ़। कोरोना महामारी को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आदेश किए गए थे कि मजदूरों को मजदूरी एवं बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न किट मिलनी चाहिए। लेकिन माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के हुसेपुर में ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के द्वारा न तो कोई कार्य करवाया जा रहा है और अगर करवाया भी जाता है तो मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पाती है। माधौगढ़ तहसील में आज हुसेपुरा के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी सालिकराम को ज्ञापन देकर अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा का काम करवाया गया जिसमें अभी तक दर्जनों व्यक्तियों को मनरेगा का कोई पेमेंट नहीं हुआ है जिससे हम सभी को भूखा रहने की नौबत आ गई है। एेसे में हम सब कहां जाएंगे और कहां मजदूरी करेंगे अगर यह बात ग्राम प्रधान से कहते हैं कि मनरेगा के कार्य की मजदूरी दिलवा दीजिए तो प्रधान अभद्र तरीके से बोलते हैं और भगा देते हैं। जब ग्राम सचिव एवं पंचायत मित्र से मिलने जाते हैं तो वह है सिर्फ आश्वासन देकर टरका देते हैं जिस वजह से बाहर से आए हुए प्रवासी मजदूरों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों को भी अभी तक खाद्यान्न किट नहीं दी गई

Leave a comment