कालपी। तहसील कालपी के महेवा ब्लाक के चुर्खी थाना क्षेत्र के चुर्खी के जंगल के नाले में बंधक बनाकर की गई गौवंशों की हत्या का आरोप लगाकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात को थाने में हंगामा किया था। माहौल गर्म होते देख पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध आनन फानन में मुकदमा पंजीकृत किया।जानकारी के अनुसार पूरा मामला चुर्खी थाने के जंगल का है जहां दो दिन पहले गौवंशों की हत्या की गई थी लेकिन मौके पर खून के निशान के अलावा और कुछ पुलिस को नहीं मिला। फिर भी मौके पर मिले खून के साक्ष्य के आधार पर चुर्खी इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने मिट्ठू पुत्र छोटे, खाबरी पुत्र छोटे निवासी ग्राम चुर्खी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






Leave a comment