कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम कन्हरी के नजदीक दो बाइकें आपस में भिड़ गई जिससे बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला चिकित्सालय उरई के लिए रिफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम कन्हरी के नजदीक दो बाइकें आमने सामने आ रही थी जिन पर सचिन पुत्र चेतराम निवासी ग्राम जरा एवं प्रदीप पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम भेंड़ और जयवंत व नरेंद्र निवासी ग्राम कुरचौली सवार थे तभी बाइकों का संतुलन बिगडऩे से दोनों आमने सामने टकरा गए जिससे उन पर सवार चारों लोग गिरकर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रदीप एवं सचिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच भिजवाया जहां प्रदीप के सिर एवं सचिन के पैर में गंभीर चोट होने के कारण डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें जिला अस्पताल उरई के लिए रिफर कर दिया।






Leave a comment