थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

उरई। थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने थाना कदौरा पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान दूर-दराज से आए लोगों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

एएसपी ने प्रत्येक प्रकरण की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय और राहत उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।

Leave a comment