उरई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कोतवाली उरई में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का अर्दली रूम किया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।
एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा फरार एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी एवं क्षेत्राधिकारी नगर राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।







Leave a comment