डकोर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 पेटी सीलबंद व 23 क्वार्टर देशी शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम ने ग्राम मोहम्मदाबाद स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। वहां अवैध तरीके से शराब बिक्री करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना डकोर में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।







Leave a comment