माधौगढ़-उरई। बम्बा में नहाने गया एक बालक सांप काट लेने से चल बसा।
कस्बे के समीपवर्ती खराला गांव के निवासी रामलखन कुशवाहा का पुत्र कमलेश (10 वर्ष) बम्बा में नहाकर बाहर निकला तभी वहां एक काले सांप ने उसे डस लिया। जब कमलेश के मुंह से झाग निकलने लगा तब बम्बा पर मौजूद अन्य लोगों ने उसकी ओर गौर किया परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply