12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। शहर के जालौन रोड स्थित आईटीआई के सामने ट्रैक्टर और इको वैन में भिडंत हो गई जिसमें इको में सवार आठ लोग घायल हो गये। हादसे के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने चार की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
मध्यप्रदेश के जिला भिंड में ग्राम ऊमरी निवासी एक परिवार के लोग शहर के फैक्ट्री एरिया स्थित ग्राम रगेदा में अपनी रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने के लिए आये थे। जहां से आज सुबह उक्त सभी लोग इको कार नंबर जीजे 04 सीए 9843 पर सवार होकर वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। अभी गाड़ी जालौन रोड पर स्थित आईटीआई के समीप ही पहुंची थी तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उक्त गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको गाड़ी सड़क पर ही पलट गई जिस पर उसमें सवार उदयवीर (50वर्ष) पुत्र राधेश्याम व उसके पुत्र शिवम (22वर्ष), योगेश (15वर्ष) पुत्री पूजा (20वर्ष) एवं पत्नी उमा देवी (45वर्ष) और रामबख्श (55वर्ष) पुत्र विजयराम, शकुंतला (25वर्ष) पत्नी वीरसिंह, महावीर (55वर्ष) पुत्र शंकर सिंह घायल हो गये। हादसे के बाद 108 नंबर पर सूचना दी गई लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नही पहुंची तो वहां मौके पर पहुंचे एसआई अरुण तिवारी और कोबरा टीम ने घायलों को पिकप में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने चार लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a comment

Recent posts