25orai05

भाजपाइयों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी वाजपेयी का 91वां जन्मदिन
कोंच-उरई। पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी वाजपेयी का 91वां जन्मदिन आज भाजपाइयों द्वारा मनाया गया। इस मौके पर जुटे भाजपाइयों ने अटलजी को सर्वकालिक नेता बनाने हुये कहा कि उनमें गजब की नेतृत्व क्षमता है, वे भारतीय राजनीति के पुरोधा हैं। अटलजी के प्रधानमंत्री रहते देश ने जो चहुंमुखी विकास किया उसे देश की जनता आज भी याद करती है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नरोत्तम स्वर्णकार, सुनीलकांत तिवारी, अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र राठौर, डीके सोनी, जगदीश अग्रवाल, अरविंद कुशवाहा, अमित उपाध्याय, संतराम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अवधेश चतुर्वेदी, लला अग्रवाल, आशुतोष मिश्रा, बलराम डेंगरे, मयंक गुप्ता, धीरेन्द्र निरंजन, ऋषि अग्रवाल, ब्रजेन्द्र कुशवाहा,ओमप्रकाश अग्रवाल, नरेश वर्मा, अमित सोनी, आदि ने अटलजी के जन्मदिवस के अवसर पर कस्बे के विभिन्न अस्पतालों में जाकर जहां मरीजों को फल बांटे, वहीं दरिद्र नारायण सेवा समिति के गरीबों के बीच जाकर उन्हें भी फल वितरित किये।

Leave a Reply

Recent posts