cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। दहेज के लिए विवाहिता पर ससुराल वालों ने उत्पीड़न की इंतहा करते हुए उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने पानी सिर से ऊपर गुजरने पर पीड़िता ने कानून का सहारा लेते हुए ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ग्राम ऐंधा निवासी कस्तूरी देवी के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके मायके वालों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे ससुराल वालों की मांग पूरी कर सकें। जबकि ससुराल वालों ने उसके ऊपर अमानवीय बर्ताव की हद पार कर दीं। यहां तक कि उसके ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर उसको जलाने का प्रयास किया गया। पीड़िता की तहरीर पर कोटरा थाना पुलिस ने पति विजय कुमार व सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला रामनगर निवासी रेनू प्रजापति ने ससुरालवालों के ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रेनू की तहरीर के आधार पर महिला थाना में पति जितेंद्र, मां मिथला देवी, ससुर रतिराम, जेठ जितेंद्र सिंह, जेठानी आरती, ननद राजकुमारी, नंदोई राजेश व जमुना दास पर उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Recent posts