जालौन-उरई। अपनी बाइक से कार्यक्षेत्र में जा रहा लेखपाल ग्राम काशीपुरा के पास दूसरी बाइक के साथ हुई भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुआ। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने घायल लेखपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
जालौन लेखपाल भगत सिंह सुबह लगभग 11 बजे अपनी बाइक से अपने कार्यक्षेत्र ग्राम गढग़ुवां जा रहे थे। तभी ग्राम काशीपुरा के पास सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायल लेखपाल ने इसकी सूचना अपने मोबाइल से तहसीलदार को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घायल लेखपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Recent posts