cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। कुठौंद विकास खंड के 15 हजार की आबादी वाले ईंटों गांव में पिछले 15 दिनों से ठप्प विद्युत आपूर्ति प्रशासन की चैकसी की कहानी को उजागर कर रही है।
बंुदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का फरमान जारी किया जा चुका है। लेकिन मुख्यमंत्री का डंडा भी स्थानीय प्रशासन की अजगरी आदत को सुधारने में सफल नही हो पा रहा। लगभग एक पखवारा पहले एक इतराता ट्रक ईंटों के बाजार में बिजली के खंभे पर जौहर दिखाने के लिए भिड़ गया। जिससे खंभा मय लाइन के गिर पड़ा। बाद में ट्रक चालक को पकड़ लिया गया।
इसके बावजूद जेई ने उसे छुड़वा दिया और कहा कि चालक से टूट-फूट ठीक करने का खर्चा ले लिया गया है। इसलिए अगले ही दिन व्यवस्था ठीक करा दी जायेगी। लेकिन लोग केवल इंतजार कर रहे हैं और 15 दिन बाद भी जेई का अगला दिन नही आ पाया है। जिले के सबसे बड़े गांव में एक पखवारें तक बिजली अंर्तध्यान रहने पर भी प्रशासन के कानो पर जूं नही रेंगी तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम गांवों में इस निकम्मे तंत्र की करतूतें किसानों और ग्रामीणों पर क्या गजब ढा रही होंगी।

Leave a Reply

Recent posts