0 श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कही सुदामा चरित्र की कथा
16orai11कोंच-उरई। यहां ब्राह्मण महासभा परिसर में भक्ति और आनंद की ऐसी बरसात हो रही है कि भक्त श्रोता विभोर होकर नाचने लगते हैं। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के अंतिम दिवस कथा प्रवक्ता पं. नवनीत मिश्र शास्त्री ने भगवान द्वारिकाधीश के विवाहों की आनंददायी कथायें सुना कर जहां श्रोता समुदाय को आनंदित किया वहीं सुदामा चरित्र की कथा में उन्होंने श्रोताओं को इतना भावुक कर दिया कि वे भावुक हो गये।
नगर विद्वत् समाज द्वारा ब्राह्मण महासभा परिसर में शतचंडी यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह संयोजित किये गये हैं। आज अंतिम दिवस की कथा में कथा प्रवक्ता पं. नवनीत मिश्र शास्त्री ने भगवान द्वारिकाधीश के विवाहों की बड़ी ही रोचक और आनंददायी कथायें सुना कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने रूक्मिणी हरण की कथा काफी विस्तार से सुनाते हुये कहा कि रूक्मिणी का विवाह उनकी इश्छा के विपरीत होने बाला था लेकिन मन ही मन रूक्मिणी द्वारिकाधीश को अपना पति मान चुकी थीं। विवाह की तैयारियों के बीच रूक्मिणी ने द्वारिकाधीश को अपने मन का संकल्प बताते हुये संदेश भेजा और द्वारिकाधीश ने रूक्मिणी का हरण कर उनके साथ विवाह किया। भगवान द्वारिकाधीश ने सत्यभामा, कालिंद्री, जाम्बबंती आदि से भी विवाह रचाये, इस प्रकार उन्होंने सोलह हजार एक सौ आठ विवाह किये। उन्होंने सुदामा चरित्र का मार्मिक चित्रण कर श्रोताओं को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान द्वारिकाधीश और सुदामा की मित्रता हमें निश्छल मैत्री संबंधों के साथ आदर्श मित्रधर्म की भी शिक्षा देती है। इसके साथ ही एक और भी सीख मिलती है कि दूसरों का हिस्सा हड़पने बाले को भोगना पड़ता है। संगीत मंडली के सुमधुर भजनों पर श्रोता झूम झूम उठे। कथा के अंत में कथा परीक्षित विमला देवी हिंगवासिया ने भागवतजी की आरती उतारी। इस दौरान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत, महामंत्री अनुरूद्ध मिश्रा, लल्लूराम मिश्रा, कमलेश चोपड़ा, अखिलेश बबेले, राजेन्द्र मोहन अवस्थी, सतीश हिंगवासिया, सर्वाचरण वाजपेयी, राहुल तिवारी, आनंद दुवे, राजेन्द्र भारद्वाज, सतीश रिछारिया, दिनेश दुवे, संजय रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts