उरई। व्यासपुर
में संक्रान्ति मेला का जोरदार आयोजन किया गया। जिसमें आकाशवाणी छतरपुर केंद्र के रमेश रामायणी ने अपने प्रवचनों में भक्ति की ऐसी गंगा बहाई कि श्रद्धालु सुधबुध खोकर भगवान के स्मरण में तल्लीन हो गये। आयोजन में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटे जिनमें आसपास के कई गांवों के लोग शामिल थे।
रमेश रामायणी ने रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों के जरिए इस बात का बखान किया कि भगवान श्रीराम ने सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक मर्यादाओं को बचाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य किया। उनके समय धर्म समाप्तप्राय हो गया था और राक्षसों के आतंकवाद से पूरी प्रजा पीड़ित होकर कराह रही थी। भगवान श्रीराम को समाज के उद्धार के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रहे रावण, मेघनाथ, कुंभकरण, बालि जैसे महारथियों का भी संहार किया। उन्हें कठिन युद्ध लड़ना पड़ा फिर भी उन्होंने पीठ नही दिखाई। उन्होंने भगवान राम की पूजा करने के साथ-साथ उनके चरित्र से प्रेरणा लेकर विधर्मियों का सफाया करने का भी आह्वान भक्तजनों से किया।
कार्यक्रम में महेश चंद्र कुशवाहा प्रधान, फूल सिंह पाल, चंद्रभान सिंह, राजेश कुशवाहा, पुनीत कुशवाहा, शिवपाल सिंह, धर्वेंद्र आदि भी मौजूद रहे। समापन माधौगढ़ क्षेत्र के विधायक संतराम कुशवाहा ने किया।






Leave a comment