उरई। दयानंद वैदिक महाविद्यालय में एनएसएस की सभी इकाइयों का एक दिवसीय शिविर सोमवार को काॅलेज प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसकी शुरूआत स्वयं सेवकों ने लक्ष्य गीत गाकर की।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शिविर में छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा आहार-पोषण कार्यक्रम के तहत स्लोगन बनाये। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. राजेश पालीवाल ने आहार-पोषण कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी दी जबकि डाॅ. गिरीश श्रीवास्तव ने जनसंख्या शिक्षा और परिवार कल्याण के बारे में बताया। डाॅ. शगुफ्ता मिर्जा ने अनाथों और बुजुर्गों की सहायता को मानवता का सबसे बड़ा धर्म बताते हुए छात्र-छात्राओं को इसके लिए प्रेरित किया। मरीजों की आकस्मिक सहायता कैसे की जाये डाॅ. मलिखान सिंह ने रोचक ढंग से इसकों प्रतिपादित किया। इसके बाद स्वयं सेवक अपनी-अपनी चयनित बस्ती एवं ग्राम अजनारी गये। इन स्थानों पर स्वयं सेवकों ने स्लोगन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।







Leave a comment