उरई। मोहल्ले में वाटर लेबिल नीचा हो जाने एवं केवल हैंडपंप होने की वजह से मोहल्लेवासी पानी के लिए परेशान हैं और पानी भरने के लिए घंटों लाइन में लगे रहते हैं। इसी वजह से आज शहर कोतवाली के मोहल्ला नया पटेल नगर काली माता मंदिर के पास रहने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी से सरकारी पाइप लाइन डलवाये जाने की गुहार लगाई।
आज शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी राजेश, कल्लू पाल, सुनीता देवी, फरहा, माया देवी, भगवान देवी, जाकिर मुकेश सेंगर, बब्लू, चंद्रिका, लल्लू राम सहित दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी रामगणेश को प्रार्थना पत्र देकर नये पाइप लाइन डलवाये जाने की मांग की। उनका कहना था कि उनके मोहल्ले में वाटर लेबिल काफी नीचा है और काली माता मंदिर के पास केवल एक ही सरकारी हैंडपंप है। जिस पर सभी मोहल्ले वासी पानी भरने के लिए निर्भर हैं। मोहल्ले वालों को एक बाल्टी पानी लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। मोहल्ले वालों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि नई पाइप लाइन जल संस्थान द्वारा डलवाकर उन्हें सरकारी नल के कनेक्शन दिये जायें तांकि उन्हें पानी की गंभीर समस्या से निजात मिल सके।





Leave a Reply