0 मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की
11orai02उरई। उच्च न्यायालय लखनऊ में अधिवक्ताओं के ऊपर चैंबरों में घुसकर पुलिस द्वारा की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से आक्रोशित होकर आज डिस्ट्रिक जालौन बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष महेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रामगणेश को सौंपकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विगत दिन उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले एक अधिवक्ता की रहस्यमय ढंग से मंदिर परिसर में हुई मौत के बाद मिले शव से उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ताओं को अपने साथी अधिवक्ता की हत्या की खबर जैसे ही मिली वह अपना विरोध प्रदर्शन करने लगे और घटना का खुलासा कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। उसी दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ शुरू कर दी इसी बात को लेकर पुलिस ने अधिवक्ताओं के ऊपर उनके चैंबरों में घुस-घुसकर लाठियां बरसाना प्रारंभ कर दीं। इसी बात को लेकर जिला अधिवक्ता बार संघ के अध्यक्ष महेश दुबे ने ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अधिवक्ताओं का क्षति पूर्ति दिलाये जाने की मांग की। अधिवक्ताओं में बार संघ के सचिव बृजबिहारी गुप्ता, अभिलाख सिंह सेंगर, देवेश त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव, संजीव तिवारी, शिवाकांत पाठक, हेंमत द्विवेदी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पंचम लाल, प्रमोद कुशवाहा, भगवान दास प्रजापति, चंद्रशेखर दीक्षित सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply