उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुर दास यादव ने शिक्षक एवं शिक्षकाओं से अपील करते हुए अवगत कराया कि 14 फरवरी को पुरानी पेंशन बहाली के लिए आयोजित विशाल मशाल जुलूस शाम 6 बजे माहिल तालाब से शुरू होकर भगत सिंह चैराहा गांधी प्रतिमा तक निकाला जायेगा। जिसमें शिक्षक एवं शिक्षकाएं अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। जिससे पुरानी पेंशन का मुददा बुढ़ापे की लाठी बन सके।





Leave a Reply