0 भाकपा ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 14 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा
11orai03उरई। किसानों के सभी कर्जे माफ एवं बढ़ती महगाई पर रोक लगाने हेतु कालाबाजारी, जमाखोरों पर सख्ती लगाने सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आज जिला कौंसिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले दर्जनों लोगों ने काॅमरेट कैलाश पाठक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रामगणेश को सौंपा।
भाकपा नेता विजय सिंह राठौर ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि किसानों की फसलों को नुकसान से बचाने के लिए अन्ना पशु प्रथा पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है। मजदूर खाने के लिए परेशान है। ऐसी स्थिति में वह दूसरे शहरों में पलायन करने को रोजगार के लिए मजबूर हैं। इसलिए मनरेगा के तहत 200 दिन काम की गारंटी एवं फर्जी जाॅब कार्ड वितरण पर रोक लगाई जाये। जो लोग साम्प्रदायिक सदभाव को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी दण्डनात्मक कार्रवाई की जाये एवं लघु सीमांत किसानों के पशुओं के चारा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गये धन का सही तरीके से वितरण व्यवस्था की जाये। आज किसान फसल न पैदा होने की एवज में कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। ऐसी स्थिति में किसानों का कर्जा माफ कर उनकी दुर्दशा सुधारने के लिए किसान बीमा योजना लागू कर प्रदेश सरकार बीमा प्रीमियम का भुगतान करे। विनय पाठक ने कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों को चीनी मिल मालिकों द्वारा मूल्य का बकाया पैसा अविलंब दिलाया जाये एवं पानी के अभाव में जिन किसानों की फसलें सूख रहीं हैं ऐसी स्थिति में नहरों को पुनः चालू कर टयूबवैलों को चलाने के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाये। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में का. प्रभुदयाल, का. देवेश चैरसिया, का. नवीन प्रजापति, का. भूपेंद्र सीरौठिया, का. भगवान दीन पाल, का. स्वामीदीन, का. वीरेंद्र दुबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply