12orai06उरई। जिले में खराब सड़कों को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करने के लिए भाजपा ने दो दिन की पद यात्रा निकाली। भाजपा का यह तीर सटीक निशाने पर लगा है जो यात्रा के दौरान ग्रामीणों से मिले समर्थन से उजागर हुआ। इस प्रयोग की कामयाबी से भाजपाई बागबाग है और उनका जोश बुलंदी पर नजर आ रहा है।
विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनने के साथ ही इस बार राज्य में सत्ता के लिए प्रमुख दावेदारी का हौसला संजोये भाजपा ने जिले में भी अपने तेवर जुझारू और पैने करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत राज्य सरकार की कमजोर नस मानी जा रही कोंच-उरई सड़क की बदहाली को मुददा बनाने के लिए पार्टी के अगुवाकारों ने दो दिन कोंच से उरई तक पद यात्रा निकाली। इस दौरान मिनौरा में पार्टी के नेताओं ने यात्रा का पहला चरण पूरा होने पर आम सभा कर रात्रि विश्राम किया।
सभा में गत् चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे गौरीशंकर वर्मा, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, पार्टी जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अमित सोनी, विनोद लोई वाले, महेंद्र सोनी लला, शिवप्रसाद बब्बू मास्टर और सुनील शर्मा आदि ने भाषण देते हुए चुन-चुनकर उन जन समस्याओं और कुरीतियों की ओर लोगों का ध्यान खींचा जो आमजनों के उद्वेलन का सबब बनी हुई हैं। इस वजह से वक्ताओं को बार-बार तालियां बजाकर लोगों ने जमकर बकप किया। गौरी शंकर ने बताया कि लोगों के लिए परेशानी का कारण बने अन्य मुददों पर भी पार्टी इसी तरह राज्य सरकार को बेनकाब करने के कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Leave a Reply