कोंच-उरई। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा गठित श्री अग्रवाल फाउंडेशन की अग्रचेतना सद्भावना रथयात्रा ने बीती शाम कोंच में प्रवेश किया। रथयात्रा का यहां के अग्रबंधुओं ने जोरदार स्वागत किया और रात्रि विश्राम के बाद नगर भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान रथयात्रा द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ होकर अग्रवाल भवन, तिलकनगर पहुंची जहां सत्संग भवन पर जोरदार स्वागत हुआ, इसके बाद दर्जनों जगहों पर स्वागत हुआ, रास्ते भर फूल भी बरसते रहे।
दस माह पूर्व निकली इस सद्भावना रथयात्रा का उद्देश्य समाज के पितृपुरूष भगवान अग्रसेन का नाम जन जन तक पहुंचाना, अग्र-वैश्य महापुरूषों की स्मृति में बन रहे अग्र-विभूति स्मारक को विश्व मानचित्र पर प्रतिष्ठित करना, अग्रोहा का शक्तिपीठ के रूप में विकास करना, समाज के जरूरतमंदों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, राष्ट्रीय एवं प्राकृतिक आपदाओं में समाज की भागीदारी एवं सहयोग तथा गोवंश संरक्षण व संबद्र्घन के लिये योजना तैयार करना है। यहां से निकलने के बाद यह यात्रा अभी आठ माह और अपना सफर भारतवर्ष व नेपाल में तय करेगी। इस दौरान अग्रवाल परिचय सम्मेलन के नगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, देवेश, शीलू मिठया, रामकुमार अग्रवाल, रामशरण अग्रवाल, अशोक बसोव वाले, अशोक बादशाह, रज्जन मिठया, संजय वोहारेबाले, मंगल, मोहन, कमलापत झल्लू, कमलेश गिरवासिया, वीरेन्द्र मिठया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







Leave a Reply