उरई। उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय निर्देशन पर 18 जनवरी से 28 जनवरी तक प्रदेश के समस्त जनपदों में संबंधित विभागीय कार्यालयों पर गेट मीटिंग के माध्यम से जन जागरण अभियान एवं चार फरवरी से पांच फरवरी को प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों पर दो दिवसीय धरना, पांच फरवरी को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा गया। 15 से 17 फरवरी को लखनऊ मेला मैदान में जिले के समस्त डिप्लोमा इंजीनियर्स ने उरई से लखनऊ पहंुचकर क्रमिक अनशन एवं विधानसभा घेराव किया। क्रमिक अनशन के वृहद कार्यक्रम से घबराकर उसी दिन मुख्य सचिव ने वार्ता के लिए बुलाया लेकिन प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिए गये प्रस्ताव को मुख्य सचिव ने नही माना जिस कारण प्रांतीय नेतृत्व के मंच से अलग कार्यक्रम किया। जिसमें 18 फरवरी से 24 फरवरी तक कार्य वहिष्कार आंदोलन एवं 25 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की। जिसके तहत आज कार्य वहिष्कार के दूसरे दिन लोक निर्माण विभाग उरई के प्रांगण में सभा की गई। जिसमें इं. आरसी पस्तोर जनपद अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी डिप्लोमा इंजीनियर्स किसी भी कीमत पर कोई कार्य नही करेगा और 4800 ग्रेड पे लेकर रहेगे। कार्य वहिष्कार आंदोलन के दौरान डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष आरसी पस्तोर एवं चेयरमैन संघर्ष समिति के इं.केपी मिश्रा, इं.एससी राजपूत, सतीष कुमार वर्मा, इं. बीर सिंह यादव, इं. पीके कश्यप, इं. रमेश सेंगर, इं. आरवी सिंह, इं. कमलेश कुमार, इं. राधेश्याम आदि लोग मौजूद रहे।







Leave a Reply