न्यामतपुर-उरई। क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
कालपी-मदारीपुर रोड पर बाइक से जा रहे पिथउपुर के जिमी पाल को सामने से आ रही पिकप यूपी 35 टी 6065 ने टक्कर मार दी जिससे जिमी पाल बुरी तरह घायल हो गये। इसी बीच पिकप चालक भाग निकला। जिमी पाल को पहले स्वास्थ्य उपकेंद्र न्यामतपुर में उपचार के लिए लाया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद के लिए रेफर कर दिया गया।
उधर परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइक बैरई के पास आमने-सामने भिड़ गईं। जिसमें एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।







Leave a Reply