उरई। अपना दल की नेता और मिर्जापुर सीट से सांसद अनुप्रिया पटेल पार्टी के विस्तार कार्यक्रम के तहत 20 फरवरी को यहां आ रही हैं। रात में पहुंचने के बाद वे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद अगले दिन 21 फरवरी को उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में ही पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जायेगा। कुछ जानकार अनुप्रिया पटेल के दौरे को विधान परिषद चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं।







Leave a Reply