उरई। औषधि विक्रेता परिषद की कार्यकारिणी की बैठक गहोई धर्मशाला में डा.संतोष खरया की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें ड्रग लाइसेंस की फीस बढ़ाये जाने के विरोध सहित विभिन्न मुद्दों पर 28 फरवरी को होने वाली थोक और फुटकर दवा विक्रेताओं की हड़ताल को सफल बनाने और 29 फरवरी को लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन में भागीदारी करने की रणनीति बनाई गई। जनपद बन्दी का संयोजक तरुण तिवारी और लखनऊ में धरना प्रदर्शन का संयोजक अतुल शर्मा को नियुक्त किया गया। कैलाश नारायण पुरवार, मैथिली शरण गुप्त, शिवकुमार कुरेले, शशिकांत निगोतिया, डा.देवेन्द्र सेठ, अतुल शर्मा, आलोक पुरवार, महेन्द्र बाबू द्विवेदी, तरुण तिवारी, रोबी पुरवार, जितेन्द्र प्रताप सिंह और सरमन बाबू आदि उपस्थित रहे। जानकारी महामंत्री डा.देवेन्द्र सेठ ने दी।








Leave a Reply