उरई। दो फरवरी को ससुराल में जली युवती की मौत के बाद उसके मायके वालों ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा लिखा दिया है।
विवरण के अनुसार माधौगढ़ थाने के वोहरा गांव निवासी दशरथ की पुत्री वन्दना (20 वर्ष) ने कैथ निवासी कृष्ण कुमार के साथ दो दिसम्बर को प्रेम विवाह कर लिया था जिससे दोनों परिवारों के बीच सम्बन्ध तनावपूर्ण हो गये थे। गत 4 फरवरी को वन्दना ससुराल में आग से बुरी तरह झुलस गयी थी जिसे लेकर उसके पिता दशरथ ने कृष्णकुमार, उसके पिता भगवती शरण और मां ऊषा के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर उसे जला देने का मुकदमा जालौन कोतवाली में लिखाया था। आज उपचार के दौरान वन्दना चल बसी तो यह मुकदमा दहेज हत्या की धाराओं में तरमीम हो गया। उधर भगवतीशरण का कहना है कि वन्दना खाना बनाते समय सिलेण्डर से गैस लीक हो जाने के कारण झुलसी थी लेकिन विवाह की रंजिश की वजह से मायके वालों ने उन लोगों के खिलाफ दहेज का झूठा मुकदमा लिखा दिया है।

Leave a Reply