उरई। संत गाडगे की मंगलवार को मनाई जाने वाली जयंती के लिए आज कार्यक्रम आयोजक और संत गाडगे श्रीवास समाजसेवा समिति के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। संचालन महासचिव विनोद बारा ने किया।
तय कार्यक्रम के मुताबिक मंगलवार को संत गाडगे जन्मोत्सव पर सुबह 9 बजे टाउन हाल मैदान से शोभा यात्रा शुरू होगी जो मुख्य सड़कों पर भ्रमण करती हुई रघुवीरधाम पहुंचेगी। वहां कार्यक्रम सभा में परिवर्तित हो जायेगा। इसमें सजातीय प्रधानों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
बैठक में डाॅ. राजेश कुमार, उपाध्यक्ष आरडी सागर, संरक्षक डाॅ. वीपी वर्मा, रामहेत वर्मा, डीपी सर, मुकेश बम्हौरी, चंद्र शेखर आजाद, विनोद श्रीवास गुडडू, उदयवीर सिंह उदल पहलवान आदि भी उपस्थित थे।







Leave a Reply