26orai03उरई। विकास परक सोच पर आधारित राजनैतिक कार्यकर्ता सक्रिय हों तो माधौगढ़ क्षेत्र प्रगति की नई ऊचाईयां छू सकता है। इस क्षेत्र का परिवेश विकास के लिए उत्साहवर्धक और सम्भावनापूर्ण है। उन्होंने इसको ध्यान में रखते हुए माधौगढ़ क्षेत्र को प्रगति का माॅडल बनाने के लिए कार्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
यूथ आईकाॅन और जानेमाने समाजसेवी विकास बाबा ने शुक्रवार को यह बात अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम कैलोर में आयोजित गोष्ठी में कही। विकास बाबा ने बताया कि हाल में निर्मित नदियों के बड़े पुलों से माधौगढ़ इलाके का संपर्क सीधे दिल्ली, आगरा और मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से जुड़ गया है। इससे माधौगढ़, रामपुरा और नदीगांव को बड़े वाणिज्यिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। पर्यटन के दृष्टिकोण से भी यहां काफी स्कोप बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से इसके लिए सुझाव और संघर्ष में साथ देने की अपील की।
उन्होंने सूखे को देखते हुए गांव में छोटे किसानों से विशेष रूप से चर्चा की। उनके ऊपर कर्जा, बेटी-बेटियों की शादी और बीमारी आदि के बारे में पूंछकर व्यक्तिगत रूप से साथ-साथ सरकार के स्तर से भी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। किसानों ने उनसे सिचाई व्यवस्था में प्रशासन के विफल रहने के कारण खड़ी फसलें असमय सूख जाने का रोना रोया। विकास बाबा ने कहा कि वे क्षेत्र में सुनिश्चित सिचाई के लिए सरकार के स्तर पर प्रभावी पैरवी करेंगे। युवाओं ने कैलोर और आसपास के गांवों में विकास बाबा का जोशीला स्वागत किया।

Leave a Reply