उरई। जिला पंचायत में गुरुवार को तीन सदस्यीय संचालन समिति ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी भी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष फरहा नाज का पिछले दिनों बीमारी के कारण निधन हो गया था। जिसकी वजह से नये बोर्ड में कार्य शुरू करने के पहले ही ब्रेक लग गया था। इसी बीच शासन के निर्देश पर बोर्ड के सुचारू संचालन और फैसले लेने के लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय संचालन समिति बना दी जिसमें महिला और अनुसूचित जाति की प्रतिनिधि के रूप में राधा अनुरागी के अलावा दीपराज गुर्जर और धर्मेंद्र सिंह राजपूत जौराखेरा को शामिल किया गया है। अपर मुख्य अधिकारी ने उन्हें जिला पंचायत की रिपोर्ट पेश की और विचाराधीन प्रस्तावों से अवगत कराया। उम्मीद है कि जल्द ही संचालन समिति द्वारा बोर्ड की बैठक बुलाकर आगामी वित्तीय वर्ष के लिए जिला पंचायत का बजट पारित कराया जायेगा।






Leave a Reply