रामपुरा-जालौन। ग्राम टीहर में आज एक झोपड़ी में आग लग जाने से पूरा परिवार सड़क पर आ गया।
उक्त ग्राम में जियालाल राठौर के घर में अचानक आग लगने से उसमें रखा अनाज, भूसा, कपड़े और रुपये, पैसे जलकर खाक हो गये। घटना के बाद जियालाल और उसका पूरा परिवार सदमें की हालत में है। प्रशासन से सहायता दिलाने की गुहार लगाई गई है।






Leave a Reply