27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। अधिवक्ता एवं समाजसेवी सोमेंद्र सिंह उर्फ कुक्कू के निधन पर अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा के बैनर तले अंशुमान सिंह सेंगर के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मृत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण बनाये रखने हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। उसी दौरान श्री सेंगर ने कहा कि सोमेंद्र सिंह हमेशा समाज के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहें हैं। समाज उनके किये गये सराहनी कार्यों को कभी भुला नही पायेगा। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें व क्षत्रिय समाज को यह अफसोस रहेगा कि उनके बीच आज एक अच्छा सहयोगी कम हो गया है। शोक सभा के दौरान जन्मेजय सिंह, अरविंद सिंह सेंगर, नरेंद्र प्रताप सिंह, रामपाल परिहार, प्रवीण जादौन, सुरेंद्र गौर, संदीप सेंगर, समर सिंह गुडडू आदि क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply