0 पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर की निंदा
04orai01उरई। चाचा की शादी में शामिल होने आई सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या किये जाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले पार्टी जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची को ज्ञापन सौंपकर भाजपाईयों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी किये जाने की मांग की।
भाजपा नेता भगवान दास त्रिपाठी ने ज्ञापन के माध्यम् से कहा कि पुलिस की पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के कारण यह वीभत्स घटना घटित हो गई है। अगर पुलिस 100 नंबर डायल करने के दौरान समय से फोन उठा लेती तो शायद आज बच्ची हम सभी के बीच जिंदा होती। उनका आरोप था कि पुलिस सूचना मिलने के बावजूद भी न तो घटना स्थल पर पहुंची और न ही मामले को गंभीरता से लेते हुए उसने तत्परता दिखाई बल्कि परिजनों को गायब हुई मासूम लड़की की फोटो मंगाने के लिए उनके परिजनों को दौड़ाती रही। नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि जिस किसी ने भी मासूम बच्ची के साथ यह हरकत की है उसे समाज में जीने का कोई अधिकार नही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की लचर कार्य प्रणाली के कारण ही जनपद में अपराध का ग्राफ लगातार तेजी के साथ बढ़ रहा है। अपराधी लगातार कानून एवं व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए जघन्य अपराधों को अंजाम दे डालते हैं और पुलिस मामले को रफा-दफा करने के प्रयास में सिर्फ हाथ मलते रह जाती है। भाजपाईयों ने ज्ञापन के माध्यम् से घटना की निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक से अपराधियों से अविलंब गिरफ्तारी कर जेल भेजे जाने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान भाजपाईयों में अनिल बहुगुणा, बृजभूषण सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र वर्मा पुर, प्रदीप दीक्षित, संतोष सिंह सेंगर, सुनीता वर्मा, रेखा वर्मा, देवेंद्र राठौर, हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू, काशीप्रसाद वर्मा, अक्षय त्रिपाठी, राजकुमार अग्रवाल सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply