0 बसपाईयों ने पीडित परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग की
04orai02उरई। झांसी जनपद से अपने भाई की शादी करने उरई आये युवक की सात वर्षीय मासूम पुत्री समारोह में डीजे पर डांस करते समय अचानक लापता हो गई और पुलिस ने सूचना मिलने के बावजूद भी सतर्कता नही दिखाई तभी मासूम का शव समारोह स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बसपाईयों ने पुलिस प्रशासन की घोर निंदा करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार को सौंपकर पूरे घटनाक्रम का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी किये जाने की मांग की।
शुक्रवार को बसपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि के नेतृत्व में दर्जनों बसपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर पुलिस की लचर कार्यप्रणाली की निंदा की। उनका कहना था कि शादी समारोह में रात्रि के समय बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई जिसकी सूचना 100 नंबर पर देने के लिए फोन किया गया। लेकिन 100 नंबर का फोन रिसीव नही किया गया तभी मामले की जानकारी पुलिस को मौके पर जाकर दी गई फिर भी पुलिस ने तत्परता नही दिखाई। उसी दौरान दंरिदों ने घटना को अंजाम दे डाला। बसपाईयों ने एडीएम यह भी कहा कि अगर पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो शायद बच्ची के साथ घटना घटित न हो पाती। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम् से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में संजय गौतम मंडल कोआर्डीनेटर, सचिन पलरा मंडल कोआर्डीनेटर, उदयवीर सिंह दोहरे जिला महासचिव, अल्ताफ हुसैन खां, रामदुलारे कुशवाहा, रवींद्र सिंह जि. पं. सदस्य, रामकुमार गुप्ता जि.प. सदस्य, बृजेश प्रजापति जि.पं. सदस्य, शीलू गौतम, रंजीत सिंह गुर्जर, अवधेश निरंजन, मनीष आनंद, शिव शंकर कुशवाहा, इं. मनमोहन सिंह, रामसनेही बाबू जी, अकबर अली (पूर्व मंत्री), सौरभ अहिरवार, अजय सिंह पंकज पूर्व विधायक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply