konch8 konch9कोंच-उरई। एक आकस्मिक घटनाक्रम में आज किराना व्यापारी वेलफेयर एसोसियेशन की पुरानी कमेटी भंग कर इसका पुनर्गठन कर दिया गया है। आमसभा की आपात बैठक में हुये चुनाव के दौरान कमलेश गिरवासिया को कमेटी का अध्यक्ष और कल्लू कनकने को मंत्री चुना गया है। गिरवासिया इससे पहले भी संगठन की बागडोर बहैसियत अध्यक्ष संभाले रहे हैं।
मियांगंज स्थित कार्यालय पर वीरेन्द्र नीखर की अध्यक्षता एवं राकेश मित्तल के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सात सदस्यीय निर्वाचन टीम का गठन किया गया जिसमें प्रमोदकुमार शुक्ला, विनोद गुप्ता लोहई, प्रदीप अग्रवाल, रवीन्द्र अग्रवाल, हरिकिशुन राठौर, रज्जनलाल पंसारी, अशोक नगरिया को शामिल किया गया। उक्त टीम ने सर्वसम्मति से कमेटी का चुनाव कराया जिसमें अध्यक्ष कमलेश गिरवासिया, उपाध्यक्ष श्यामविहारी तीते, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजय, मंत्री कल्लू कनकने, सहमंत्री संजय मित्तल, कोषाध्यक्ष जगदीश खिल्ली बाले, उपकोषाध्यक्ष विनोद चैधरी, मीडिया प्रभारी राहुल राठौर, ऑडीटर राममोहन राठौर, विधि सलाहकार जुगलकिशोर अग्रवाल, बुधवार बंदी कोबरा जितेन्द्र हीरो, प्रचार मंत्री मनोज लोहई को चुना गया। इस दौरान राजेन्द्र अग्रवाल, रवीन्द्र अग्रवाल, रामगोविंद अग्रवाल, बलराम डेंगरे, शीलू राठौर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply