उरई। जिला प्रशासन की नाक के नीचे कलैक्ट्रेट परिसर में एसडीएम कार्यालय के सामने से आज एक बाइक चोरी हो गई। यह घटना इस कारण जनचर्चा का विषय बन गई है कि अगर कलैक्ट्रेट में भी लोगों का जानमाल महफूज नही है तो कहां होगा। घटना ने जिला प्रशासन के इकबाल की धज्जियां उड़ा दी हैं अब आलाधिकारी इसकों संज्ञान में ले या न लें।
इंदिरा नगर निवासी श्याम सुंदर शुक्रवार को किसी कार्य से दोपहर लगभग ढाई बजे कलैक्ट्रेट पहंुचे थे। उन्होंने अपनी बाइक अपाचे यूपी 92 आर 9495 एसडीएम कार्यालय के सामने खड़ी कर दी और भीतर चले गये, 10 मिनट बाद लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है।







Leave a Reply