महेबा-उरई। सिरसा फीडर पर काम कर रहे लाइनमैन को हाईटेंशन लाइन का जोरदार करंट लग गया जिससे उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।
हथना खुर्द निवासी बबलू सेंगर जगतपुर अहीर में 11 हजार केवीए की लाइन पर काम कर रहा था। उसे अचानक करंट लग गया जिससे वह ऊंचाई से धम्म से नीचे आकर गिरा और बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हालत अधिक जटिल होने की वजह से बबलू को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
उधर उरई के मोहल्ला लहरियापुरवा में रवि (20वर्ष) को संदिग्ध हालत में झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। स्थिति नाजुक होने की वजह से उसे भी रेफर कर दिया गया।





Leave a Reply