उरई। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो युवतियों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे दोनों के परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रचना (19 वर्ष) पुत्री जसमीर ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं चुर्खी थाने के ग्राम मुसमरिया निवासी गुड्डी (30 वर्ष) पत्नी वैसेआलम ने गृहकलेश से तंग आकर अपने घर में कमरे में जाकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी जिससे दोनों युवतियों के परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।





Leave a Reply