cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गायर में एक युवक को सर्प ने काट लिया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली के ग्राम गायर निवासी रामजी (35 वर्ष) पुत्र रामशंकर बीती शाम अपने घर पर कंडे निकाल रहा था तभी कंडों में बैठे सर्प ने उसे काट लिया जिससे वह अचेतावस्था में गिर पड़ा। परिजनों ने उसे जब अचेतावस्था में देखा तो आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है।

Leave a Reply