0 धारा-379 व 411 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज
उरई। बालू के घाटों पर आज क्षेत्रीय प्रशासन द्वारा छापा डाला गया जिससे अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई और आधा दर्जन से अधिक ट्रकों को सीज करके उनके ड्राइवरों के खिलाफ विभिन्न-विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
उप जिलाधिकारी कालपी जलराजन चैधरी ने बताया कि बड़ागांव परासन और चंदरसी आदि पर छापा डाला जिसमें लगभग दस वाहन पकड़े गए। उन्हें सीज कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इसके पहले बेतवा की धारा रोकने के लिए जो अवैध पुलों का निर्माण किया गया था उसे तुड़वा दिया गया है। किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। इसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। वहीं इंस्पेक्टर कालपी सत्येंद्र राठौर ने बताया कि दस वाहन सीज कर दिए गए हैं जिनके ड्राइवरों के खिलाफ 379 व 411 एमबी एक्ट लोक क्षति अधिनियम-1914 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार अन्य घाटों पर भी प्रशासन द्वारा छापे डाले गए हैं जिससे अवैध खनन करने वालों में खलबली मची हुई है।





Leave a Reply